Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max एक-दूसरे से कितने अलग?
Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max तीनों लगभग समान डिज़ाइन के साथ आते हैं, लेकिन इनमें कुछ अंतर हैं। रेडमी नोट 9 प्रो और नोट 9 प्रो मैक्स भारत में लॉन्च हो चुके हैं और रेडमी नोट 9 को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। ख़ास बातें Redmi Note 9, 9 Pro और 9 Pro Max तीनों स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले से लैस तीनो स्मार्टफोन का कैमरा मॉड्यूल है लगभग एक समान हालांकि तीनों रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन के हार्डवेयर में हैं कई अंतर Xiaomi ने एक ऑनलाइन इवेंट के दौरान गुरुवार को Redmi Note 9 लॉन्च किया। यह होल-पंच डिज़ाइन के साथ आता है जिसमें स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर कैमरा कटआउट दिया गया है, साथ ही पीछे की तरफ क्वाड रियर कैमरा सेटअप आता है। रेडमी नोट 9 के बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। रेडमी नोट 9 इस सीरीज़ में पहले लॉन्च हो चुके Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max का टोन-डाउन वेरिएंट है। हालांकि यह सीरीज़ का तीसरा चौथा स्मार्टफोन है। कुछ स...