Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max एक-दूसरे से कितने अलग?

Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max तीनों लगभग समान डिज़ाइन के साथ आते हैं, लेकिन इनमें कुछ अंतर हैं। रेडमी नोट 9 प्रो और नोट 9 प्रो मैक्स भारत में लॉन्च हो चुके हैं और रेडमी नोट 9 को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है।

                                    ख़ास बातें

Redmi Note 9, 9 Pro और 9 Pro Max तीनों स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले से लैस

तीनो स्मार्टफोन का कैमरा मॉड्यूल है लगभग एक समान

हालांकि तीनों रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन के हार्डवेयर में हैं कई अंतर

    Xiaomi ने एक ऑनलाइन इवेंट के दौरान गुरुवार को Redmi Note 9 लॉन्च किया। यह होल-पंच डिज़ाइन के साथ आता है जिसमें स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर कैमरा कटआउट दिया गया है, साथ ही पीछे की तरफ क्वाड रियर कैमरा सेटअप आता है। रेडमी नोट 9 के बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। रेडमी नोट 9 इस सीरीज़ में पहले लॉन्च हो चुके Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max का टोन-डाउन वेरिएंट है। हालांकि यह सीरीज़ का तीसरा चौथा स्मार्टफोन है। कुछ समय पहले कंपनी ने चीन में Redmi Note 9S भी लॉन्च किया था। लेकिन आज यहां हम आपको रेडमी नोट 9, रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में शामिल अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए तीनों फोनों को एक-दूसरे के सामने रखते हैं और देखते हैं कि लगभग समान डिज़ाइन के साथ आने वाले इन तीनों स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स में कितना अंतर है।

    Redmi Note 9 vs Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: Price

    रेडमी नोट 9 के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत $199 है और इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का दाम $249 (करीब 18,900 रुपये) है। Redmi Note 9 को फॉरेस्ट ग्रीन, पोलर व्हाइट, मिडनाइट ग्रे रंग में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री चुनिंदा मार्केट में मई महीने से शुरू होगी।

    वहीं, रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये का है। फोन ऑरोरा ब्लू, ग्लेसियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग में बेचा जाता है।


Comments

Popular posts from this blog

OnePlus Z is now rumored to pack the Snapdragon 765 chipset